बरेली

Bareilly News: सत्यापित नियुक्ति पत्र जमा करें पर्यवेक्षक

Connect News 24

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय की ओर से नवनियुक्त शोध पर्यवेक्षकों को नियुक्तिपत्र की सत्यापित प्रति जमा करने के लिए कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में शोध पर्यवेक्षकों का नाम सूची से हटाने की चेतावनी दी है।

शोध निदेशालय ने पिछले दिनों शोध पर्यवेक्षक के लिए कॉलेजों की ओर से शिक्षकों के प्राप्त आवेदन की जांच के बाद 62 शिक्षकों को शोध पर्यवेक्षक और सहपर्यवेक्षक बनाया है। इसमें इतिहास में एक, अर्थशास्त्र में छह, रसायन विज्ञान में एक, अंग्रेजी में नौ, गणित में दो, भौतिक विज्ञान में छह, शिक्षा में चार, सीएसआईटी में दो, मनोविज्ञान में दो, वाणिज्य में तीन, भूगोल में दो, हिंदी में 11, विधि में एक, सैन्य अध्ययन में एक, संगीत में दो, वनस्पति विज्ञान में एक, राजनीति विज्ञान में दो, संस्कृत में तीन, समाजशास्त्र में दो, सांख्यिकी में एक शोध या सह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। ब्यूरो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button