बरेली

Bareilly News: अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा में रोडवेज की भी होगी अग्नि परीक्षा

Connect News 24

बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पदों के लिए परीक्षा के दौरान रोडवेज की भी अग्नि परीक्षा होगी। 26 और 27 मई को दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के लिए बरेली में 31 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 59,935 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बड़ी तादात में जिले से बाहर के अभ्यर्थी भी जाएंगे। ऐसे में रोडवेज के सामने भी चुनौती होगी।

परीक्षा के दौरान 26 से 28 मई तक रोडवेज बसों पर दबाव को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 230 बसों के अलावा बदायूं डिपो की 30 और पीलीभीत की 35 बसों को परीक्षार्थियों के लिए लगाया गया है। परिवहन निगम ने क्षेत्रीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। इसके जरिये बदायूं और पीलीभीत डिपो से बसों के संचालन की भी निगरानी की जाएगी। सेवा प्रबंधक संजय यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान बसों के संचालन में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए पहले से प्रबंध किए जा रहे हैं।

डिपो स्तर पर प्रभारी तैनात

आरएम दीपक चौधरी ने रीजन स्तर पर बने कंट्रोल रूम में आठ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 26 से 28 जून तक कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। पुराना बस स्टैंड से बसों के संचालन की जिम्मेदारी एआरएम वित्त संतोष कुमार और सेटेलाइट स्टैंड की जिम्मेदारी सहायक संख्या अधिकारी राजेश पाठक को दी गई है। यहां भी आठ-आठ कर्मचारियों को अलग से तैनात किया गया है।

बरेली क्षेत्र में आने-जाने वाले छात्रों की संख्या

कहां से कहां अभ्यर्थियों की संख्या बसों की संख्या

बरेली से गौतमबुद्धनगर 3,941-20

बरेली से मुरादाबाद 18,769-80

बदायूं से मुरादाबाद 14,687-30

पीलीभीत से मुरादाबाद- 10,618-25

बरेली से लखीमपुर 23,130-55

बरेली से सीतापुर 17,84850

बरेली से मुरादाबाद 18,298-40


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button