बरेली

Bareilly News: अचानक रद्द कर दी बरेली-चंडीगढ़ बस सेवा, यात्री परेशान

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 05 May 2023 01:55 AM IST

बरेली। रोडवेज की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रहीं। इस कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। किसी भी रूट पर अचानक बस सेवा को निरस्त कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को अचानक बरेली-चंडीगढ़ बस सेवा को निरस्त कर दिया गया। इन दिनों 12 ट्रेनें भी निरस्त चल रही हैं।

सेटेलाइट बस स्टैंड से बरेली-चंडीगढ़ के बीच सीधी बस सेवा है। रोडवेज इस बस सेवा के एवज में यूपी के साथ हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी टैक्स देता है। एक बस के लिए रोजाना करीब 1200 रुपये टैक्स चुकाना होता है। सेटेलाइट से चंडीगढ़ के लिए गर्मियों के सीजन में सुबह छह बजे बस का समय निर्धारित है। बृहस्पतिवार को बरेली से चंडीगढ़ जाने के लिए काफी यात्री सेटेलाइट पहुंच गए, लेकिन समय पर बस नहीं आई। पूछताछ केंद्र पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में पता लगा कि बस को निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपनी यात्रा ही टाल दी। सेटेलाइट स्टेशन इंचार्ज अंबरीश सक्सेना ने बताया कि बस को किन कारणों से निरस्त किया गया, वह इसकी जानकारी नहीं दे सकते।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button