Bareilly News: धार्मिक जुलूस को लेकर दुवाहट गांव में तनाव, विधायक के आवास पर हुई बैठक बेनतीजा

विधायक के आवास के बाहर खड़े ग्रामीण
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के दुवाहट गांव में धार्मिक जुलूस को लेकर दो समुदाय आमने-सामने हैं। एक पक्ष जुलूस दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की जगह से निकालना चाहता है। इसको लेकर दूसरा पक्ष विरोध कर रहा है। विवाद के निपटारे के लिए मंगलवार को विधायक के आवास पर एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई मगर, मगर कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष धार्मिक स्थल की जगह से जबरन जुलूस निकालना चाहता है। छह महीने पहले जुलूस सीसी रोड से निकालने के लिए समझौता हुआ था। इसके बाद भी वह इसी जगह से निकलना चाह रहे हैं। विधायक आवास पर करीब तीन घंटे तक चली बैठक में तय हुआ कि धार्मिक स्थल के पीछे की ओर से जुलूस निकाला जाएगा।



