बरेली

Bareilly News: दुकानों पर कब्जे को लेकर चले लाठी-डंडे, तीन घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 31 Oct 2023 01:59 AM IST

अलीगंज। गांव गैनी में दुकानों पर कब्जे के विवाद में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मझगवां पीएचसी भिजवाया। 14 महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ शांति भंग में चालान किया है और 22 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

गांव में दुकानों पर काम कर रहे सेवानिवृत्त फौजी विजयवीर सिंह के चाचा और भतीजों पर सोमवार की सुबह कई लोगों ने सुनियोजित तरीके से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गैनी में विजयवीर सिंह और उनके परिजनों में दुकानों पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है।

रामवीर सिंह ने साथियों के साथ रिटायर्ड फौजी के चाचा राजवीर सिंह, भतीजा शिवम और संजीव को लहूलुहान कर दिया। दुकानों और वहां खड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। राजवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर घायलों अस्पताल भेजा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button