बरेली

Bareilly News: छेड़खानी के विरोध पर किशोरी के पिता को घर में घुसकर पीटा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Tue, 31 Oct 2023 01:57 AM IST

भोजीपुरा। नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का परिजनों ने विरोध किया तो शोहदे ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर पीड़िता के पिता की पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

एक गांव की छात्रा 28 अक्तूबर को कथा सुनकर घर लौट रही थी। तभी गांव के ही इंद्रपाल ने छात्रा को बुरी नीयत से पकड़ लिया। छात्रा ने घर जाकर अपनी मां से शिकायत की। रविवार को छात्रा के पिता और भाई शोहदे के घर शिकायत करने गए थे। इंद्रपाल सोमवार दोपहर अपने तीन साथियों के साथ छात्रा के घर में घुस आया और उसके पिता को लाठी-डंडो से पीटा। इससे वह लहूलुहान हो गए। थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रपाल व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसएसआई टीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्द कर ली गई है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button