रामपुर

Rampur News: डेंगू-बुखार से आठ साल की बच्ची सहित दो की मौत

Connect News 24

रामपुर। सैदनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव नवाबगंज में आठ साल की बच्ची रहनुमा पुत्री शरीफ की डेंगू से मौत हो गई। उसे पांच दिन पहले बुखार आया था। जिसके बाद उसेे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने अनुसार जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सोमवार को उसकी मौत हो गई। गांव में 50 से अधिक लोग डेंगू से पीड़ित चल रहे हैं। वहीं मिलक के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी मोहम्मद असीम की 11 वर्षीय पुत्री अलीना की बुखार से जान चली गई। अलीना को दो दिन पहले बुखार आने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां रविवार रात को उसने दम तोड़ दिया। अलीना कक्षा तीन की छात्रा थी, जो नगर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी।

वहीं जिले में सोमवार को दो और लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इनमें शाहबाद के गांव कूप और सैदनगर के गांव नगलिया आकिल में डेंगू का एक-एक मरीज मिला है। दोनों अपने घरों पर परिजनों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि टीमों ने गांवों में पहुंचकर बीमार लोगों का उपचार किया और उनके सैंपल जांच को भेजे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button