Bareilly News: छेड़खानी से परेशान युवती ने खाया जहरीला पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:10 AM IST
देवरनियां। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे के बाहर है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सतेंद्र गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
युवती ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। पिता के साथ वह गांव में रहती है। गांव का रहने वाला सतेंद्र गंगवार शादी करने का दबाब बनाता। मना करने पर वह आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता। कई बार वह शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है। शिकायत के बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
चार दिन पहले वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घुस आया। उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। शुक्रवार को पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पिता के साथ थाने पहुंची। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा ने बताया आरोपी की तलाश में दबिश दी गई मगर वह नहीं मिला। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।



