बरेली

Bareilly: राष्ट्रपति सेवा पुरस्कार से नवाजी गईं बरेली की संजना सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

Connect News 24

Bareilly Sanjana Singh honored with President Seva Award

एनएसएस स्वयंसेवक संजना सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कॉलेज में एमए की छात्रा रहीं एनएसएस स्वयंसेविका संजना सिंह शुक्रवार को राष्ट्रपति सेवा पदक से नवाजी गईं। संजना को यह सम्मान दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनएसएस अवॉर्ड 2021-2022 की श्रेणी में प्रदान किया।

संजना को यह पुरस्कार पर्यावरण, स्वच्छता, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध समेत अन्य सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संजना सिंह को बधाई दी। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि संजना सिंह द्वारा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं।

पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद अधिकारियों ने संजना को दिल्ली भ्रमण कराया। इसमें प्रधानमंत्री संग्रहालय, वार मेमोरियल, नेशनल म्यूजियम, इंडिया गेट आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button