Bareilly: एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 36 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, चार को क्राइम ब्रांच में मिली तैनाती

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कुछ इंस्पेक्टरों को रिलीव किया तो कई को जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन से मनीष पांडेय को कोतवाली, ब्रह्मप्रकाश को किला, राजबली सिंह को सुभाषनगर, उत्तम कुमार को सीबीगंज, शैलेंद्र कुमार को बारादरी, सुरेंद्र सागर को इज्जतनगर, प्रमोद कुमार को सिरौली, संतोष कुमार को फरीदपुर, विकास कुमार को देवरनिया, सुरेश चंद्र गौतम को भोजीपुरा में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। अभिषेक कुमार को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है।
क्राइम ब्रांच से देवेंद्र शर्मा को बहेड़ी, नवाबगंज के एसएसआई शिववरन को शीशगढ़, विशारतगंज थाने के विनय पाल सिंह को फतेहगंज पश्चिमी, जयपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से आंवला, आंवला से इंस्पेक्टर योगेंद्र को फतेहगंज पूर्वी, विशारतगंज से अर्जुन सिंह यादव को हाफिजगंज का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार को डीसीआरबी, जग नरायाण पांडेय को मॉनीटरिंग सेल, वंदना सिंह को एंटी रोमियो सेल व लोकश शरण को महिला आयोग पटल का प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें– Bareilly: 13 साल की लड़की से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता, मूकबधिर आरोपी गिरफ्तार



