Bareilly: चौपुला पुल पर ट्रक ने रौंदी बाइक, रिटायर्ड दरोगा के बेटे की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

घटनास्थल पर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में चौपुला पुल पर मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। बदायूं रोड की ओर ढाल पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रिटायर्ड दरोगा के बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं मौके पर थोड़ी देर जाम के हालात रहे।
शांति विहार निवासी झांझनलाल दरोगा पद से रिटायर हैं। उनका पुत्र 36 वर्षीय वैभव गंगवार एक सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। मंगलवार रात नौ बजे वैभव बाइक से घर लौट रहे थे।
बदायूं की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरब्रिज के ढलान पर बाइक को चपेट में ले लिया। वैभव ट्रक के पहिये के नीचे आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वैभव के मोबाइल से कॉल करके उनके परिजनों को सूचना दी।



