बरेली

बरेली: ‘इतनी गोलियां मारेंगे…डॉक्टर भी नहीं गिन पाएंगे’, मंदिर में धूम्रपान करने से रोका तो शख्स ने दी धमकी

Connect News 24

Man threatened to kill social worker in temple

कैंट थाना क्षेत्र का है मामला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा गांव स्थित बाबा बद्रीनाथ मंदिर में सफाई व पूजा-पाठ के बीच आकर बैठे शख्स ने संचालकों को गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। पीड़ितों ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

 

सुभाषनगर निवासी दुष्यंत चौहान समाजसेवी के तौर पर अपने पैतृक गांव क्यारा में काम कराते रहते हैं। हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी राममोहन सिंह की समाधि का जीर्णोद्धार कराने के बाद दुष्यंत व उनके परिजनों ने इस मंदिर में बालाजी दरबार का निर्माण कराया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली में दरिंदगी: गन्ने के खेत से आ रही थी चीखने की आवाज, इस हाल में मिली युवती; लोगों ने आरोपियों को पीटा

बुधवार को मंदिर में सफाई व पूजन चल रहा था, तभी क्यारा निवासी व्यक्ति ने पूजा स्थल पर धूम्रपान किया। उसे उन्होंने मना किया तो तो वह धमकाने लगा कि क्यारा के रहने वाले हैं। इतनी गोलियां मारेंगे कि डॉक्टर नहीं गिन पाएंगे। दुष्यंत ने एसएसपी से शिकायत की। कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button