मनोरंजन

बिग बॉस 17 ने टॉप 10 में बनाई जगह, इस सीरियल ने छीन ली ‘अनुपमा’ की पहली पोजिशन

Connect News 24

TV Serial TRP List:  लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट में शो ‘अनुपमा’ की रेटिंग में बड़ी गिरावट देखी गई है, जो दूसरे स्थान पर आ गया है. सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ पहले स्थान पर है. टॉप 10 में ‘बिग बॉस 17’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शामिल हैं.

बिग बॉस 17 ने टॉप 10  में बनाई जगह

वहीं टॉप 20 शो में ‘कुंडली भाग्य’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘ये है चाहतें’ भी शामिल हैं. ‘रब्ब से है दुआ’ इस लिस्ट से बाहर हो गया. इस हफ्ते की लेटेस्ट टीआरपी लिस्ट में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शो अनुपमा की टीआरपी में गिरावट आई है. जबकि बिग बॉस 17 ने टॉप 10 में धमाकेदार एंट्री की है. 

इस सीरियल ने छीन ली ‘अनुपमा’ की पहली पोजिशन

टीआरपी रेटिंग में नया फेरबदल ‘गुम है किसी के प्यार में’ को पहले पायदान पर ले आया है. ईशान और सावी की लव स्टोरी ने फैन्स को बांधे रखा है. अनुपमा सूची में दूसरे स्थान पर खिसक गईं. नेटिज़न्स ट्रैक से खुश नहीं हैं, तीसरे नंबर पर ‘तेरी मेरी डोरियां’ को लगातार स्थान मिलता है.

साहिबा से शादी करने के लिए रूमी की स्टोरी से फैंस को स्क्रीन से बांधे रखा है. चौथे स्थान पर पंड्या स्टोर के लिए उछाल देखा गया है. शो में ईशा के किरदार में सुरभि दास की एंट्री हुई है. पांचवें स्थान पर इमली ने कब्जा कर लिया है.

 

इसके अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छठे स्थान पर आ गया है. खतरों के खिलाड़ी 13 के फिनाले ने सातवां स्थान हासिल किया, जबकि आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा, शिव शक्ति ताप तांडव त्याग और बिग बॉस 17 आया है. 

 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Episode 12 Written Live Updates: अभिषेक ने मन्नारा चोपड़ा को बताया इस एक्ट्रेस की डुप्लीकेट, अंकिता लोंखडे का हुआ रो-रोकर बुरा हाल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button