बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का जलवा बरकरार, अब हरियाणा सीएम ने यूट्यूबर को किया सम्मानित
Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के सम्मान में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित देवीलाल स्टेडियम में एल्विश यादव का सम्मान समारोह रखा गया. इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी नजर आए.
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर Elvish Yadav का जलवा बरकरार
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव का क्रेज फैंस के दिलों में लगातार बढ़ रहा है. हाल ही में एल्विश के सम्मान में हरियाणा के गुरुग्राम स्थित देवीलाल स्टेडियम में एल्विश यादव का सम्मान समारोह रखा गया. इस दौरान हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी नजर आए. इस दौरान सीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा लाइफ में नशे से दूर रहें.
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एल्विश यादव के अभिनंदन समारोह में उनको सम्मानित किया. स्टेडियम लोगों की भीड़ से पूरा भरा हुआ नजर आया. लोगों की भीड़ ने एक बार फिर से बता दिया कि एल्विश यादव को लोग कितना प्यार करते हैं. इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज भी सामने आए है. हर किसी की जुबां पर एल्विश यादव का ही नाम था. बिग बॉस ओटीटी 2 जीतने के बाद एल्विश देशभर में पॉपुलर हो गए हैं.
#Abhinandan #BigBossOTT
एल्विश यादव के अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल1 नवंबर को हरियाणा दिवस के दिन प्रदेश स्तरीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम करेगी हरियाणा सरकार
प्रदेश में मेधावी युवा प्रतिभा को सम्मानित भी करेगी हरियाणा सरकार
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल… pic.twitter.com/UXbxFIGc1E
— DIPRO Gurugram (@diprogurugram1) August 20, 2023
हरियाणा CM ने यूट्यूबर को किया सम्मानित
इस अभिनंदन समारोह में सीएम मनोहर लाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के दिन हरियाणा सरकार स्टेट लेवल टैलेंट हंट का कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस दौरान युवा प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा जिसमें एल्विश यादव को भी सम्मानित किया जाएगा. इससे पहले एल्विश यादव ने हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की थी.