Schools

Bihar पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल परीक्षा के नतीजे घोषित, इन आसान स्टेप्स से कर सकते हैं चेक

Connect News 24

Bihar Polytechnic & Paramedical Result 2023 Out: बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कांपटीटिव एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं दी हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए बीसीईसीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – bceceboard.bihar.gov.in. डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कांपटीटिव एग्जामिनेशन यानी डीसीईसीई के नतीजे देखने के लिए इस वेबसाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है और नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक किया जा सकता है.

इन डिटेल की पड़ेगी जरूरत

बिहार पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल दोनों परीक्षाओं के रैंककार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. इन्हें डालकर ही वे नतीजे भी देख सकते हैं और उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं.

अब है काउंसलिंग की बारी

जिन कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हो गया है उन्हें अब काउंसलिंग के लिए जाना होगा. काउंसलिंग की तारीखें अभी साफ नहीं हुई हैं पर कुछ समय में ही ये रिलीज की जाएंगी. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. काउंसलिंग में आपको अपनी रैंक के मुताबिक पॉलिटेक्निक कॉलेज एलॉट किया जाएगा. डिप्लोमा सर्टिफिकेट कांपटीटिव एग्जाम की रैंक जरूरी है.

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • नतीजे देखने के लिए सबसे पहले बीसीईसीईबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी bceceboard.bihar.gov.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जिस पर लिखा होगा – Rank Card Of DCECE (PE/PM/PMM) – 2023. इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करते ही फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • इन्हें डालें और सबमिट का बटन दबा दें.
  • रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालते ही फिर एक नया पेज खुलेगा.
  • इस पेज पर आपको अपने नतीजे दिखाई पड़ जाएंगे.
  • यहां से इन्हें चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

पॉलिटेक्निक परीक्षा के नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें. पैरामेडिकल के नतीज देखने के लिए इस लिंक पर जाएं

यह भी पढ़ें: इस राज्य में 22 जुलाई तक बंद हुए स्कूल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button