मनोरंजन

कमल हासन के 69वें बर्थडे के जश्न में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, तस्वीर हो रही वायरल

Connect News 24

Aamir Khan On Kamal Haasan Birthday: सुपरस्टार कमल हासन आज में अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अपने इस स्पेशल डे पर कमल हासन ने चेन्नई में ग्रैंड पार्टी होस्ट की है जिसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट सहित कई हस्तियां शामिल हुईं. वहीं एक्टर के बर्थडे बैश की कईं इनसाइड तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में आमिर खान भी नजर आ रहे हैं.

एक फ्रेम में दो गजनी’
दरअसल सिनेमैटोग्राफर रवि के चंद्रन ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में आमिर खान के साथ सूर्या भी नजर आ रहे हैं. तस्वीर में आमिर खान चश्मा लगाए, बड़ी मूछों के साथ कुर्ता पहने हुए डैशिंग लग रहे हैं. वहीं अपने एक्स हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए  रवि के चंद्रन ने लिखा, “@ikamalhaasaan जन्मदिन की पार्टी @सूर्या_ऑफल #आमिरखान एक फ्रेम में दो गजनी.” वहीं फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं.

आमिर खान वर्क फ्रंट
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म क्रिसमस 2024 में रिलीज होगी. इस पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है. तरण आदर्श ने इस बारे में अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था, , “#Xclusiv… आमिर खान ने अगली फिल्म के लिए क्रिसमस 2024 को लॉक कर लिया है… आमिर खान प्रोडक्शंस का प्रोडक्शन नंबर 16 [अभी तक टाइटल नहीं है].

 

आमिर खान के लीड रोल वाली फिल्म, 20 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगी, क्रिसमस 2024 पर, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन जारी है और फिल्म 20 जनवरी 2024 को फ्लोर पर जाएगी… ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी।”

कमल हासन वर्क फ्रंट
वहीं कमल के वर्क फ्रंट की बात करें तो हासन की बड़े बजट की सीक्वल ‘इंडियन 2’ में 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बीच, मणिरत्नम के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ का एक इंट्रो प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इनके अलावा कमल हासन के पास निर्देशक एच विनोथ के साथ भी एक प्रोजेक्ट है, जिसकी शूटिंग बाद में शुरू होगी.

यह भी पढ़ें- फिटनेस में सलमान खान को दी टक्कर, बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का तो छोड़ दी एक्टिंग, तैयार कर दिया 100 करोड़ का बिजनेस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button