मनोरंजन

बिशन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक, शाहरुख खान से संजय दत्त तक, इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

Connect News 24

Bishan Singh Bedi Death: भारतीय क्रिकेटर टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है. 77 की उम्र में उनका निधन हो गया है.   ग्रेट इंडियन स्पिनर के नाम से मशहूर बिशन सिंह बेदी एक्टर अंगद बेदी के पिता और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर थे. वहीं उनके निधन की खबर से क्रिकेट के साथ-साथ फिल्म जगत में भी शोक की लहर दौड़ उठी है. गलियारों में शोक की लहर है.

बिशन सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक
वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने पूर्व कप्तान को याद करते हुए लिखा कि ‘बिशन सिंह बेदी उन महान हस्तियों में से एक हैं, जिनसे हमने बहुत कुछ सीख है. भगवान उनकी आतमा को शांति दे. हमें स्पोर्ट्स और लाइफ के बारे में इतना कुछ सीखाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया सिर. आप हमेशा याद आएंगे.’ 

वहीं शाहरुख के अलावा संज दत्त ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा कि ‘क्रिकेट ने आज एक दिग्गज खिलाड़ी को खो दिया.’

वहीं सुनील शेट्ट लिखते हैं कि ‘बेदी जैसे सच्चे उस्ताद को खोने क उन्हें बेहद दुखा है.’

इसके अलावा सतीश कौशिक और कुणाल कोहली ने भी बिशन सिंह बेदी के निधन पर शोक जताया है.

बता दें कि बिशन सिंह बेदी अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म ‘घूमर’ में भी नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी भी साथ नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: Bishan Singh Bedi Death: नेहा धूपिया के ससुर बिशन सिंह बेदी का निधन, बेटे अंगद संग इस फिल्म में आए थे नजर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button