मनोरंजन

भाई सनी की ‘गदर 2’ हुई ब्लॉकबस्टर हुई खुशी से फूली नहीं समा रहीं ईशा देओल, शेयर की रिपोर्ट

Connect News 24

Esha Deol Post: सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आई है. इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सनी देओल की गदर 2 पूरी देओल फैमिली को भी एक साथ ले आई है. सनी की बहन ईशा देओल भी फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर गदर 2 को लेकर पोस्ट शेयर किया है. जो खूब वायरल हो रहा है.

ईशा ने सोशल मीडिया पर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पोस्ट शेयर किया है. जिसमें लिखा है ब्लॉकबस्टर. ईशा ने तरण आदर्श का पोस्ट शेयर किया है जिसमें गदर 2 का छठे दिन का कलेक्शन बताया गया है.

गदर 2 की स्क्रीनिंग पर गईं थीं ईशा
सनी देओल ने कुछ समय पहले गदर 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. जिसमें ईशा अपनी बहन अहाना के साथ पहुंची थीं. ईशा ने दोनों भाईयों सनी और बॉबी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं. इस स्क्रीनिंग की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.

पहली बार साथ आए देओल ब्रदर एंड सिस्टर
गदर 2 देओल फैमिली के लिए बहुत खास रही है. फिल्म की स्क्रीनिंग पर जब साथ में स्पॉट हुए तो ये पहली बार था जब सनी और बॉबी अपनी दोनों बहनों ईशा-अहाना के साथ नजर आए थे. सनी और बॉबी के साथ ईशा की बॉन्डिंग को बहुत पसंद किया गया था.

गदर 2 की बात करें तो फिल्म ने अब तक 283 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने सातवे दिन 23.28 करोड़ का बिजनेस किया है. अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी गदर 2 में सनी के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Sangita Ghosh Birthday: जमाना हो गया था दीवाना ‘जब देश में निकला’ था यह चांद, असली नाम की जगह लोग आज भी कहते हैं पम्मी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button