Budaun: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश, हाईवे पर लगाया जाम


गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के उझानी में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह किसी ने आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब इसकी जानकारी उनके अनुयायियों को हुई तो आक्रोश फैल गया। आंबेडकर पार्क में सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया।
बरेली-मथुरा हाईवे स्थित चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पहले तो जाम खुलवा दिया लेकिन भीड़ बढ़ने पर लोगों ने फिर से जाम लगा दिया। सीओ शक्ति सिंह और एसडीएम सदर एसपी वर्मा भी पहुंच गए। अफसरों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जांच के निर्देश दिए गए हैं।