बदायूं

Budaun News: बिल जमा करने के नाम पर 1.72 लाख हड़पे

Connect News 24

डेढ़ साल बाद आरसी आई तो खुला मामला, रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। बिल्सी इलाके में बिजली का बिल जमा करने के नाम पर 1.72 लाख रुपये हड़प लिए गए। बाद में फर्जी रसीद थमा दी गई। चक्की मालिक को इसकी जानकारी तब हुई जब डेढ़ साल बाद जब उस पर आरसी आई। अब चक्की मालिक ने एक वकील समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी अभय कुमार पुत्र होराम का कहना है कि गांव में उसके पिता के नाम चक्की का कनेक्शन है। काफी समय से काम मंदा चल रहा था, जिससे वह काम करने बाहर चला गया। जब लौटकर आया तो पता चला कि उसकी चक्की का बिल 2,62,000 लाख रुपये हो गया है। वह बिल जमा करने की कोशिश में था कि इसी दौरान गांव के दिनेश पाल पुत्र किशनलाल ने बताया कि वह उसका बिल जमा करा देगा।

दिनेश उसे बिसौली कस्बा ले गया। वहां उसने तारापुर निवासी वकील अनिल कुमार से मुलाकात कराई। वकील उसे विद्युत उपकेंद्र पर कपिल शर्मा के पास ले गया। उसे बताया कि वह कटौती करके उसका बिल जमा करवा देगा। उन्होंने 1,12,916 लाख और 350 रुपये जमा कराए और 20 दिन बाद उन्हें रसीद दी। उन्हें बताया गया कि अब चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब उनका बिल जमा हो गया है।

इसके डेढ़ साल बाद उनके पास चक्की के बिल की आरसी आई। वह आरसी देखकर हैरान रह गए। उन्होंने दिनेश, अनिल और कपिल शर्मा से मुलाकात की। इस पर उसने गाली-गलौज की। बाद में अनिल कुमार ने एक चेक दिया। जब अभय कुमार ने चेक ले जाकर बैंक में जमा किया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद अभय कुमार ने दिनेश अनिल और कपिल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी जिस पर बिसौली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button