Budaun News: दाे सदस्यीय टीम करेगी बीएसए कार्यालय में मारपीट की जांच
मारपीट का हुआ का वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का परिचित शनिवार को कार्यालय पहुंचा। गाली-गलौज करने लगा। इस पर वहां पर तैनात एक अन्य कर्मचारी ने डंडे मारकर उसे बाहर निकाला। इस संबंध में वीडियो वायरल होने पर बीएसए ने दो सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए कार्यालय में मारपीट के मामले में बीएसए स्वाति भारती ने जांच टीम गठित की है। इसमें उन्होंने बालिका शिक्षा जिला समन्वयक प्रशांत गंगवार और एआरपी कामेंद्र को जांच करने के निर्देश दिए हैं। यह टीम पूरे प्रकरण की जांच कर बीएसए को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। जिसके बाद में रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में बीएसए कार्रवाई करेंगी।


