बदायूं

Budaun News: सड़क हादसे में आठ कांवड़िये घायल

Connect News 24

Eight kanwariyas injured in road accident

उझानी में घायल पीलीभीत के कांवड़िये।

तीन की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट से कांवड़ लेकर निकले पीलीभीत जिले के बाइक सवार कांवड़ियों की टोली में बाइक घुस आने से एक के बाद एक पांच बाइक फिसलने से आठ कांवड़िये घायल हो गए। तीन कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार सुबह करीब आठ बजे बरेली-मथुरा हाईवे पर वितरोई मोड़ के पास हुआ। पीलीभीत जिले में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लखा खास निवासी कांवड़ियों की टोली गंगाघाट से वितरोई मोड़ के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आगरा के बुंदू कटरा वाली गली निवासी मोहित (30) पुत्र जगदीश बाइक लेकर उनकी टोली में घुस गया।

ऐसे में बाइक की चपेट में आने से चार और बाइक भी फिसल गईं। हादसे में पीलीभीत के बाइक सवार धर्मपाल (25) पुत्र हरिद्वारी लाल, पवन (16) पुत्र लालता प्रसाद, बबलू (28) पुत्र चिरंजीलाल, गुड्डू (18) पुत्र लालाराम और रामभजन (35) पुत्र सुरजन लाल समेत आठ कांवड़िये घायल हो गए। इनमें पीलीभीत दो घायल कांवड़ियों के नाम नहीं पता चल पाए हैं।

घायल कांवड़ियों के साथी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल कांवड़ियों का एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर प्राथमिक उपचार कराया। घायलों में आगरा के मोहित, गुड्डू और बबलू को साथी कांवड़ियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन कांवड़ियों की बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

इसके अलावा जिरौली के पास दो और बाइक फिसल जाने से बदायूं में मीरा सराय निवासी शिवम, प्रेमपाल और हरिओम घायल हो गए। तीनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को मामूली चोटें आईं हैं।

बाइक सवार कांवड़ियों में हुई नोकझोंक

वितरोई मोड़ के पास हादसे में पीलीभीत के कांवड़ियों के घायल हो जाने के बाद उनके साथियों ने आगरा के बाइक सवार कांवड़िये मोहित को दबोच लिया। ऐसे में दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप करके कांवड़ियों को शांत किया।

उझानी में घायल पीलीभीत के कांवड़िये।

उझानी में घायल पीलीभीत के कांवड़िये।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button