बदायूं

Budaun News: रोड किनारे खड़े बच्चे को कार ने मारी टक्कर, मौत

Connect News 24

म्याऊं/अलापुर। थाना क्षेत्र में रोड किनारे खड़े बच्चे को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित कार खाई में पलट गई। मौका पाकर कार चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रोड़ा निवासी रजनेश की पत्नी मिथलेश अपने बच्चों के साथ अपने मायके गांव मंझा थाना फतेहगंज में गई थी। शुक्रवार शाम को वह अपने भाई गोपाल के साथ मायके से ससुराल आ रही थी। वह अपने बच्चों के साथ टेंपो से अपने गांव जा ने वाले अल्लापुर रोड पर उतरी। यहां उसने अपने सात वर्षीय पुत्र शैलेश को रोड किनारे खड़ा कर दिया। वह दूसरे बच्चे को संभाल रही थी। इसी दौरान म्याऊं की ओर से आ रही अनियंत्रित कार ने शैलेश को टक्कर मार दी। हादसे में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि इसी दौरान शैलेश ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button