बदायूं

Budaun News: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 26 Aug 2023 02:11 AM IST

वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव पुसगवां में अपने घर में बिजली ठीक कर रहे 18 वर्षीय युवक तालिब की करंट लगने से मौत हो गई। तालिब पुत्र सदाकत अली पूर्व प्रधान अब्दुल रब के भतीजे थे। परिवार वालों के अनुसार शुक्रवार शाम घर में बिजली खराब हो गई थी। तभी तालिब बिजली के तार चेक करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार उसके हाथ को छू गया। करंट लगने पर चीख सुनकर परिवार वाले दौड़े। उन्होंने किसी तरह युवक के हाथ से तार छुड़ाया। तब तक युवक की हालत काफी खराब हो चुकी थी। परिवार वाले उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से हालत देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दे दी है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button