Budaun News: डीपीओ दफ्तर मिलीं खामियां दूर करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:12 AM IST

जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों से बात करते विशेष सचिव राजाराम। सूचना विभाग
बदायूं। उत्तर प्रदेश राजकीय कार्यालय प्रशासनिक सुधार प्रयागराज़ के विशेष सचिव राजाराम ने ज़िला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में मिली कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को आए विशेष सचिव ने उत्तर प्रदेश जनहित गारंटी अधिनियम 2011 के कार्यों की समीक्षा की और बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विभागों की 419 सेवाओं (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) को अधिसूचित किया गया है। अधिसूचित सेवाओं का निस्तारण समयबद्ध रूप से करने के लिए सभी विभाग प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, मुख्य निरीक्षक वीके गंगवार आदि अधिकारी मौजूद रहे।


