बदायूं
Budaun News: छात्र-छात्राओं को दिलाई स्वच्छता की शपथ
बिसौली। बाबा इंटर काॅलेज शरह बरौलिया में स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छता संकल्प के साथ संपन्न हो गया। स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय में पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शहादत बख्श ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं को हाथों की धुलाई तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई बारे में बताया गया। स्वच्छता पखवाड़े में अच्छे कार्य करने वाले छात्र हर्षित, छात्रा रशमी, रविया, सचिन कुमार को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नीरज चौहान, विप्लव भारती, प्रवीण मिश्रा, डॉ. प्रमोद शर्मा, अरुण सक्सेना, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया। संवाद