बदायूं

Budaun News: शिक्षा चौपाल में बच्चों को निपुण बनाने पर जोर

Connect News 24

Emphasis on making children proficient in Shiksha Chaupal

उझानी के गठौना में निपुण भारत का महत्व समझाते ​शिक्षक। स्रोत- विद्यालय

उझानी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गठौना में शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में निपुण भारत अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प से लेकर संबंधित एप पर चर्चा हुई। बच्चों को निपुण बनाने पर भी जोर दिया गया।

चौपाल कार्यक्रम में एआरपी राजेश सक्सेना ने परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प, निशुल्क पाठ्य पुस्तकों, कार्य पुस्तकाएं, डीबीटी के अंतर्गत अभिभावकों के खाते में भेजी जाने वाली धनराशि, निपुण भारत मिशन, निपुण लक्ष्य, दीक्षा एप, रीड एलांग एप, निपुण लक्ष्य एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। निपुण भारत की उपयोगिता के बारे में भी बताया।

कहा कि अभिभावकों, शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी है। प्राथमिक विद्यालय गठौना की प्रधानाध्यापिका शाहीन बेगम ने भी विचार रखे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button