बदायूं

Budaun News: जरीफनगर में पांच घरों में चोरी व लूटपाट, दो घायल

Connect News 24

Theft and looting of five houses in Zarifnagar, two injured

जरीफनगर इलाके में घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

पांच स्थानों पर हुईं घटनाएं, सिर्फ दो में रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर इलाके में सोमवार रात चोर, बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। तीन स्थानों पर चोरी और दो स्थानों पर लूटपाट की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने दो लोगों को घायल कर दिया। थाना पुलिस ने दो मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन अन्य मामलों में कार्रवाई नहीं हुई है। घटनाओं से इलाके में दहशत है।

थाना क्षेत्र के गांव जरैठा में सोमवार रात बदमाशों ने कई घरों को निशाना बनाया। गांव की राधा पत्नी सत्यपाल सोमवार रात परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 12 बजे तीन-चार बदमाश उसके घर में घुस गए। इसी दौरान राधा की आंख खुल गई। इस पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। राधा की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में सो रहा देवर देवेंद्र उठकर आ गया।

बदमाशों ने उसे भी पकड़ लिया और उसकी भी पिटाई कर दी, दोनों के काफी चोटें आईं। इसके बाद बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवर समेत काफी सामान लूट लिया। राधा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसी क्रम में बदमाशों ने शबाना पत्नी मुनीफ के घर से कुंडल, पायजेब, हार और दस हजार रुपये चोरी कर लिए तो दिलशाद की दुकान के ताले तोड़ दिए पर यहां वे चोरी नहीं कर पाए। बाद में बदमाश नईमा पत्नी मोहम्मद अली के घर में घुस गए। यहां से सोने-चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी करके ले गए।

मदारपुर गांव में चोर नेमपाल पुत्र लालाराम के घर में घुस गए। चोर यहां से एक बक्सा उठा ले गए, जिसमें रुपये और जेवर रखे थे। नेमपाल ने एफआईआर दर्ज करा दी है। इधर, ग्राम उस्मानपुर निवासी कुंवरपाल खेतों की रखवाली कर रहा था। बदमाशों ने कुंवरपाल से मारपीट की और उसको चाकू मारकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि सभी मामलों की जानकारी कराई जा रही है।

जरीफनगर इलाके में घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

जरीफनगर इलाके में घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

जरीफनगर इलाके में घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

जरीफनगर इलाके में घटना के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button