बदायूं

Budaun News: उझानी में बिजली चेकिंग के दौरान ग्राम प्रधान के घर से बैग गायब

Connect News 24

प्रधान के पति ने बिजली कर्मियों पर लगाया आरोप, पोर्टल पर की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। कुदरतगंज मजरा मलिकपुर की प्रधान शकुंतला देवी के घर में बिजली चेकिंग के दौरान अलमारी में रखा बैग गायब हो गया। बैग में नकदी और जेवरात थे। प्रधान के पति ने बिजली कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज की है।

प्रधान के पति मनोज कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी शकुंतला देवी घर में अकेली थीं। उसी दौरान जेई और पांच छह बिजली कर्मी उनके घर पर पहुंचे। जेई तो दरवाजे पर खड़े रहे, लेकिन बिजली कर्मी घर में घुस गए।

ऐसे में उनकी पत्नी घबरा गईं और घर से बाहर आ गईं। बिजली कर्मियों के जाने के बाद पत्नी घर में गईं, तभी उनकी नजर अलमारी पर पड़ी को वह खुली हुई थी, और उसमें रखा बैग गायब था। मनोज ने बताया कि बैग में करीब दो लाख रुपये नकद, चांदी के सिक्के और सोने की चेन थी।

मनोज का आरोप है कि चेकिंग के लिए पहुंचे बिजली कर्मी बैग ले गए। मनोज का कहना है कि पुलिस से भी शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में जेई का पक्ष जानने के लिए उनके सीयूजी नंबर पर दो-तीन बार कॉल की गई, लेकिन उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया।

जेई ने पुलिस को सौंपी चेकिंग में बाधा डालने की तहरीर

इसी मामले में जेई राम नारायन की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी गई है। दरोगा मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि जेई ने पुलिस से शिकायत की है कि कुदरतगंज मजरा मलिकपुर में चेकिंग के दौरान प्रधान और उनके परिजनों ने बाधा डाली। दरोगा का कहना है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, ऐसे में जांच की जा रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button