Budaun News: प्रशासन ने ग्राम सभा की भूमि को कराया कब्जा मुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:54 AM IST

बिल्सी के अहमदनगर असौली में ग्राम सभा का भूमि को खाली कराता प्रशासन। संवाद
बिल्सी। डीएम मनोज कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में ग्राम सभा की नवीन परती की करीब सात बीघा भूमि को कब्जा मुक्त करवाया। नायब तहसीलदार अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नवीन परती के गाटा संख्या 1173 की लगभग सात बीघा भूमि पर गांव के लोगों ने धान की फसल कर कब्जा कर रखा था। जिसे तहसील की राजस्व टीम ने ट्रैक्टर से उक्त भूमि को जुतवा कर कब्जा मुक्त कर दिया है। नयाब तहसीलदार ने बताया कि भूमि पर भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जल जीवन मिशन के तहत एक जलाशय का निर्माण कराया जाएगा। इससे गांव के लोगों को पेयजलापूर्ति दी जाएगी। राजस्व निरीक्षक हरिपाल सिंह, लेखपाल राघवेंद्र एवं पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद