बदायूं

Budaun News: जमीन बेचने से गुस्साए बेटे ने गोली मारकर कर दी पिता की हत्या

Connect News 24

Angered by selling the land, the son shot and killed his father.

मृतक सुभाष का फाइल फोटो।

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया में सचिन ने पिता सुभाष शर्मा (55) की तमंचे से दो गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सचिन तमंचा लहराते हुए भाग गया। सुभाष अपनी पत्नी और बेटे से अलग रह रहे थे। तीन माह पहले उन्होंने अपनी नौ बीघा जमीन बेची थी। इससे सचिन नाराज था। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

शरह बरौलिया निवासी सुभाष शर्मा खेतीबाड़ी करते थे। सचिन उनका इकलौता बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सचिन अक्सर अपने पिता सुभाष के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर वह अपने चचेरे भाई मुनेश के घर में रहने लगे थे। खेतीबाड़ी से जो भी आमदनी होती थी, वह मुनेश के परिवार पर ही खर्च करते थे। इससे पत्नी सरोज और बेटा सचिन नाराज रहते थे। करीब तीन माह पहले उन्होंने नौ बीघा जमीन बेची थी। इससे सचिन और चिढ़ गया।

रविवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सुभाष घर से खाना खाकर अपने ट्यूबवेल पर जा रहे थे। वह अपने गन्ने के खेत की मेड़ पर पहुंचे, तभी सचिन बाइक से वहां पहुंचा। उसने एक के बाद एक दो गोली उन्हें मारीं। इससे सुभाष वहीं खेत में गिर गए। उस दौरान मुनेश पास में ही गन्ना छील रहे थे। उन्होंने शोर मचाया तो सचिन तमंचा लहराता हुआ भाग गया। सूचना पर थाना पुलिस, फिर सीओ चंद्रपाल सिंह और बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने सुभाष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

– थाना उघैती क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया में किसान सुभाष की गोली मारकर हत्या की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हत्या उनके बेटे ने ही की है। वह जमीन बेचने से नाराज था। उसकी तलाश की जा रही है। सुभाष के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इनमें से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। – डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

मृतक सुभाष का फाइल फोटो।

मृतक सुभाष का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button