बदायूं

Budaun News: भाषण प्रतियोगिता में अपूर्वा प्रथम और अक्षिता रहीं द्वितीय

Connect News 24

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध विषय पर हुई थी प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन कक्ष (आईक्यूएसी) व समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें अपूर्वा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने कहा कि भारत में हर दूसरे सेकंड पर एक महिला साइबर क्राइम का शिकार हो रही है, जिसका माध्यम ऑनलाइन प्लेटफाॅर्म है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजिका सरला देवी चक्रवर्ती ने भी विचार रखे।

प्रतियोगिता में अपूर्वा सिंह प्रथम, अक्षिता पटेल द्वितीय और लवी पटेल व अनुष्का संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। अनामिका भारती को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी तोमर, डॉ. इति अधिकारी, डॉ. निशी अवस्थी, डॉ. शिल्पी शर्मा, डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. उमा सिंह गौर, प्रीती वर्मा आदि मौजूद रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button