बदायूं

Budaun News: वन राज्यमंत्री ने किया श्रीकृष्ण लीला मेले का समापन

Connect News 24

Minister of State for Forest concludes Shri Krishna Leela Fair

कौल्हाई में आयोजित कार्यक्रम में वनमंत्री का स्वागत करते लोग। स्वयं

सहसवान। कोल्हाई में चल रहे श्रीकृष्ण लीला मेले का एक माह बाद समापन हो गया। समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना पहुंचे। उनके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, डीसीबी चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे।

शनिवार शाम को कंस के पुतले के वध के साथ मेले का समापन हुआ। मेले में वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने मेला मलिक रामकृष्ण को मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए शुभकामनाएं और क्षेत्रीय जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से आपसी सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने मेला आयोजन में सहयोग करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता शारदेंदु पाठक, नीरज सक्सेना, धीरज सक्सेना, चंद्रपाल सैनी, सौरभ माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवढर शर्मा ने किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button