बदायूं

Budaun News: अवैध कब्जों से नाले जैसी हुई अरिल नदी

Connect News 24

– विधायक ने नदी को गहरी करने का रखा प्रस्ताव, डीएम से करेंगे मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

दातागंज। अंधाधुंध अतिक्रमण होने से नदियों की गहराई और चौड़ाई लगातार घटती जा रही है। यही वजह है कि इन दिनों अरिल नदी बिल्कुल सूख गई है। वहीं रामगंगा में भी जलस्तर काफी घट गया है।

अरिल नदी सिंचाई के अलावा पशुओं, जंगली जानवरों की प्यास बुझाती आ रही है। वर्तमान में गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बड़ी मात्रा में मिट्टी की जरूरत है। विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखा है कि इस नदी से मिट्टी उठाकर इसे गहरा कराया जाए, लेकिन मिट्टी इस ढंग से उठाई जाए, जिससे नदी की तलहटी समतल बनी रहे। उसके प्रभाव में गतिरोध न आने पाए। ऐसा न हो कि कहीं पर गड्ढे बना दिए जाएं जो भविष्य के लिए लोगों और पशुओं के लिए जानलेवा साबित हों।

विधायक ने बताया कि जल्द ही जिला अधिकारी से मिलकर इस विषय में वार्ता करेंगे। नदी की गहराई बढ़ने से बाढ़ का फैलाव भी कम होगा और नदी सूखेगी भी नहीं। इस कार्य में स्थानीय जनता का भी सहयोग दिया जाएगा


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button