Budaun News: खो-खो बालक वर्ग में भूदेवी इंटर काॅलेज बना विजेता

बिल्सी में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय लेते एसडीएम प्रवर्धन शर्मा। संवाद
बालिका वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज व भूदेवी कॉलेज अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। मंगलवार को भूदेवी वार्ष्णेय इंटर काॅलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेजबान कॉलेज ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता में मुन्ना लाल इंटर काॅलेज, वजीरगंज, ब्लूमिंग फ्लॉवर स्कूल, बिसौली, राजकीय इंटर काॅलेज, नसीरपुर टप्पा, राजकीय इंटर काॅलेज, वुर्रा अहरवारा की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने किया। प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उप प्रबंधक डीके गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बाहर से आई टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत किया।
सीनियर एवं जूनियर वर्ग में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज टीमें विजेता रहीं। इसके अलावा सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कालेज वुर्रा अहरवारा और जूनियर वर्ग में मुन्ना लाल काॅलेज वजीरगंज को उप विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता पीटीआई वरुण कुमार सिह एवं देवांश सक्सेना, अजय पटेल, धनन्जय देवेन्द्र सिंह, प्रदीप सक्सेना, राजेंद्र शर्मा आदि की देखरेख में संपन्न कराई गई।
इधर नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका प्रबंधक योगेश पाल शर्मा ने उद्घाटन किया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, पार्वती कन्या इंटर कॉलेज, केदारनाथ इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया।
इसमें सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज विजेता एवं केदारनाथ इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। वही जूनियर वर्ग में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज विजेता और केदारनाथ इंटर कॉलेज उप विजेता रहा। चयन समिति ने मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का चयन भी किया। इस मौके पर किरन वर्मा, निशाद बेगम, सरला, चित्रा, नीलम सागर, शालिनी, संगीता शर्मा, सुमन रानी, स्वाति आदि मौजूद रहे।