बदायूं

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, भांजा घायल

Connect News 24

Woman riding bike dies in collision with truck, nephew injured

उझानी में सड़क हादसे में मौसी की मौत की परिजनों को फोन पर जानकारी देते घायल रामसिंह। संवाद

उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर जिरौली के पास सोमवार को बाइक सवार मौसी और उनके भांजे की ट्रक से टक्कर लग गई। मौसी के सिर से ट्रक का पहिया निकल गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका भांजा घायल है। दोनों तहसील में जरूरी कागजात जमा करने जा रहे थे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खेड़ा निवासी महादेवी (65) पत्नी स्व. किशन लाल उर्फ केसो को सोमवार दोपहर सदर तहसील जाना था। उन्होंने अपनी बहन के बेटे सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्सर बहेड़िया निवासी राम सिंह (52) को सुबह फोन कर घर बुला लिया। रामसिंह के साथ वह बाइक से तहसील जाने के लिए निकलीं। जिरौली के पास पीछे से दोनों को ट्रक ने रौंद दिया। महादेवी बाइक से छिटककर सड़क पर नीचे गिर पड़ीं। इससे ट्रक का पहिया उनका सिर कुचलते हुए निकल गया। इससे महादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनका भांजा रामसिंह हेलमेट लगाए था। इसलिए सड़क पर गिरने से उनके सिर में चोट नहीं आई।

सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने रामसिंह को अस्पताल में भर्ती कराया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मई में हुई ही बेटे की हत्या : घायल रामसिंह ने बताया कि उनके मौसेरे भाई चमन की इसी साल मई में कासगंज में हत्या कर दी गई थी। महादेवी को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के लिए उन्होंने आवेदन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं। सोमवार को फाइल तहसील कार्यालय में जमा करनी थी। इसी सिलसिले में वह मौसी के साथ जा रहे थे। महादेवी के दो बेटे थे। चमन की हत्या से पहले उनके बड़े बेटे की भी मौत हो चुकी है।

कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल : कृषि उत्पादन मंडी समिति के पास सोमवार दोपहर ईको कार की टक्कर से लालपुल निवासी भागीरथ पुत्र देवीलाल घायल हो गए। उनके सिर और पैरों में चोट आई है। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर भागीरथ को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक ईको कार कछला की ओर लेकर भाग गया। प्राथमिक उपचार के बाद भागीरथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

उझानी में सड़क हादसे में मौसी की मौत की परिजनों को फोन पर जानकारी देते घायल रामसिंह। संवाद

उझानी में सड़क हादसे में मौसी की मौत की परिजनों को फोन पर जानकारी देते घायल रामसिंह। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button