बदायूं

Budaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

Connect News 24

बिनावर (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर शुक्रवार शाम एक बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त राजकुमार घायल हो गया। दोनों देवचरा की बाजार से लौट रहे थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। राजकुमार को बरेली रेफर किया गया है।

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी सुभाष शुक्रवार सुबह अपने दोस्त राजकुमार के साथ बाइक से देवचरा बाजार गए थे। दोनों शाम करीब चार बजे बाजार से लौट रहे थे। बाइक सुभाष बाइक चला रहे थे। ये लोग ढकिया मंदिर के नजदीक पहुंचे तभी किसी वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राजकुमार को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सुभाष का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button