बदायूं

Budaun News: मछली पालन के लिए जिले में पहली बार बनेगा बायोफ्लॉक तालाब

Connect News 24

बदायूं। मछली पालन को अपनी आय का जरिया बनाने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य विभाग जिले में अब बायोफ्लॉक तालाब का निर्माण कराएगा। इसमें मछली पालन करने से उनकी आय में दो गुना बढ़ोत्तरी संभव होगी। इसके लिए सरकार 40 से 60 फीसदी तक सब्सिडी भी देगी।

केंद्र सरकार की 14 लाख रुपये की इस योजना के तहत लाभार्थी को दस लाख रुपये में तालाब का निर्माण कराना होगा। इसमें महिलाओं को 60 और पुरुषों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। जिला मत्स्य अधिकारी अमित कुमार शुक्ला के अनुसार जिले से आठ महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है। मत्स्य विभाग की ओर से उनके आवेदन की जांच कर शासन को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलने पर सब्सिडी जारी की जाएगा। हर साल इस योजना के तहत किए जाने वाले मछली पालन का सत्यापन भी किया जाएगा।

क्या है योजना

इस परियोजना को शुरू करने के लिए सवा बीघा जमीन की जरूरत है। जहां पर तालाब का निर्माण कराया जा सके। 14 लाख रुपये की परियोजना में 10 लाख रुपये तालाब तैयार करने पर खर्च होगा। उसके बाद में तालाब में पानी छोड़ने से पहले पन्नी बिछाई जाएगी, ताकि तालाब में भरा पानी जमीन में न चला जाए। पन्नी डालने की वजह से पानी में ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगेगी। इसके लिए तालाब के पास एयर पास मशीन लगाई जाएगी। इससे पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बरकरार रखी जाएघी। साथ ही पानी में महक न आए, और मछली के मल से पानी गंदा न हो। इसके लिए कुछ दवाओं का उपयोग किया जाएगा। मछली के चारे के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।

एक तालाब में एक साथ डाले जा सकते हैं पांच हजार बीज

-विभाग के अनुार एक तालाब में एक साथ पांच हजार बीज डाला जाएगा। लगभग छह माह में मछली पूर्ण विकसित हो जाएगी। छह माह में उनकी बिक्री की जा सकती है। इसमें मछली के रेट का निर्धारित तालाब स्वामी करता है। सरकार का हस्तक्षेप केवल परियोजना को शुरू कराने तक का है।

07 साल तक करना होगा मछली पालन

बायोफ्लॉक योजना के तहत सब्सिडी हासिल करने वाले लाभार्थी को कम से कम सात साल तक निर्धारित मानकों और तरीकोें से मछली पालन करना होगा। अगर वह इस परियोजना को बीच में छोड़ते हैं तो उन्हें 12 प्रतिशत ब्याज की दर से सब्सिडी की धनराशि वापस करनी होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button