बदायूं

Budaun News: हर बूथ पर 50 नए वोट बनवाएंगे भाजपाई

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 26 Aug 2023 01:56 AM IST

BJP will make 50 new votes in every booth

वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता। स्वंय

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान के तहत पदाधिकारी व कार्यकर्ता 26 व 27 अगस्त को विशेष घर-घर संपर्क अभियान चलाकर नए वोट बनवाएं। प्रत्येक बूथ पर 50 नए वोट बनाने का कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया गया है।

पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में 20 हज़ार नए वोट बनाने का लक्ष्य पूरा करें। बताया कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के 104वें संस्करण को संबोधित करेंगे। जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा, पदाधिकारी गांव-गांव व घर-घर जाकर युवाओं को चिह्नित करके नए मतदाता बनाएं और उनसे निरंतर सघन जनसंपर्क करें।

सभी कार्यकर्ता बीएलओ के निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची से अपना और जनता का आधार कार्ड भी लिंक करायें। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, आरएस पाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, कछला नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश लोनिया, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलड़िया तारादेवी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन जिला मंत्री तेजपाल सागर ने किया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button