Budaun News: मसूरी में आज से अपनी प्रतिभा दिखाएंगे जिले के हॉकी खिलाड़ी

मंसूरी रवाना होने पहले स्पोट्स स्टेडियम में कोच के साथ मौजूद हॉकी टीम के खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 26 से 29 अगस्त तक मसूरी में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से हॉकी की टीम मंसूरी के लिए रवाना हुई।
मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने के लिए हॉकी एसोसिएशन ने जिले की एक हॉकी टीम को पूर्वाह्न 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना किया गया। एसोसिएशन संघ जिलाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि टीम 26 से 29 अगस्त तक मसूरी में आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेगी।
जिले की टीम में दिलीप, प्रिंस, सौरभ, शिवम, लालता, रचित, करन, विवेक, सोनू, दुर्वेश, दुष्यंत खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, हॉकी टीम के मैनेजर व कोच करिश्मा सोनकर रहेंगी। इस दौरान चेयरमैन सोनरूपा विशाल, उपाध्यक्ष प्रवेश गाजी, अजय पाल सिंह, सविता शर्मा, सरवर अली, मधुकर मिश्रा, आबिद अली आदि मौजूद रहे।