बदायूं
Budaun News: बीएलओ निष्पक्षता के साथ करें मतदाता पुनरीक्षण का कार्य
बिल्सी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराने से पूर्व एवं लिंग अनुपात को सही करने के बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए है।
तहसील सभागार में बुधवार को हुई बैठक में एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने कहा कि मतदाता लिंग अनुपात अभी ठीक नहीं है। इसे लेकर आयोग लगातार निर्देश दे रहा है। सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में निष्पक्षता के साथ कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे है उनकी पीछे नोटिस जरूर संलग्न कर ले। इस मौके पर तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद


