बदायूं

Budaun News: नवरात्र के उपलक्ष्य में गल्ला व्यापारियों ने कराया भंडारा

Connect News 24

Galla traders organized Bhandara on the occasion of Navratri

बिल्सी गल्ला मंडी में हुए भंडारे का प्रसाद पाने के लिए लगी लाइन। संवाद

बिल्सी। गल्ला मंडी में बुधवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में गल्ला व्यापारियों ने भंडारा कराया। पहले अन्नकूट के प्रसाद से माता रानी एवं ब्रह्मदेव महाराज को भोग लगाया गया।

इसके बाद नगर में चल रही रामलीला का मंचन कर रहे वृंदावन के सभी कलाकारों एवं कन्याओं को भोज कराया गया। इसके बाद आम लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। अन्नकूट का प्रसाद पााने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में लवकुमार वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मदनलाल, लालसिंह राठौर, दिलीप वार्ष्णेय, मनोज कुमार, नीरज कुमार, राजीव शर्मा, हरिओम आदि व्यापारियों का सहयोग रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button