बदायूं

Budaun News: यातायात नियम तोड़ने में माहिर हैं बदायूं वाले… दो करोड़ के करा बैठे चालान

Connect News 24

बदायूं। जिले के लोग यातायात नियमों के प्रति कितने सजग है, आंकड़े इसकी गवाही दे रहे है। बिना हेलमेट, सील्ट बेल्ट और कागजात के यातायात पुलिस ने तीन माह में दो करोड़ के चालान काटे हैं। इनमें से सरकार के खजाने में 18.10 लाख रुपये जमा भी हो चुके हैं, जबकि बाकी 1.90 करोड़ की वसूली के लिए पुलिस नोटिस भेज रही है।

अगस्त से अक्तूबर तक तीन माह के आंकड़े बताते हैं कि जिले में 15,388 चालान यातायात पुलिस ने किए हैं। इन पर दो करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति सजग नहीं हैं। अब भी सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कार चलाते वक्त सील्ट बेल्ट और बाइक चलाते वक्त हेलमेट न लगाना यहां के लोगों की आदत बन गई है।

जिनके चालान काटे गए हैं, उनकी धनराशि जमा न करने वालों को पुलिस रिमाइंडर भेजेगी और धनराशि जमा कराने का काम करेगी। रिमाइंडर के बाद भी चालान की रकम जमा नहीं की तो चालान कोर्ट भेज दिया जाएगा। वहां पर वकील के माध्यम से जुर्माना सहित जमा करना होगा।

ट्रैफिक पुलिस की स्थिति

– ट्रैफिक पुलिस में एक टीआई, आठ टीएसआई, 20 हेड कांस्टेबल, आठ सिपाही समेत 52 होमगार्ड तैनात हैं। कुल मिलाकर 89 अधिकारी एवं कर्मचारी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हैं।

माहवार चालान की स्थिति

अगस्त – 5,973

सितंबर -4,471

अक्तूबर -4,944

अगस्त – 88

सितंबर-48

19 अक्तूबर तक सीज वाहन-94

जिले में लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सख्ती भी की जा रही है। लगातार बिना हेल्मेट, बिना सीटबेल्ट के लोगों का चालान कर पुलिस उन्हें सबक दे रही है। सख्ती के साथ आगे भी चालान होते रहेंगे। – अरिहंत कुमार, टीआई


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button