पीलीभीत
Pilibhit News: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज आएंगे
पीलीभीत। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल टूरिज्म डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में होने वाले ताज ग्लोबल अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नगर के मनोज आकाश को आमंत्रित किया गया है।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगरा के जेपी. सभागार में 3 से 5 नवंबर तक होगा। इसमें बाॅलीवुड के कई नामचीन दिग्गज अभिनेता, फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों के साथ-साथ फिल्म मेकिंग से जुड़े हुए कई अन्य कलाकार भी आएंगे। शहर के काला मंदिर के पास रहने वाले मनोज आकाश ने बताया कि महोत्सव में उनके द्वारा लाइन प्रोड्यूस की गई हिंदी मराठी फिल्म सूर्या को भी शामिल किया जाएगा। संवाद



