Shahjahanpur News: अंतिम सूची में सबसे ज्यादा 439 मतदेय स्थल पुवायां विधानसभा क्षेत्र में
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम उमेश प्रताप सिंह ने मतदेय स्थलों की अंतिम सूची के प्रकाशन का नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत सबसे ज्यादा 439 मतदेय स्थल पुवायां विधानसभा क्षेत्र में होंगे।
डीएम की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कटरा विधानसभा में 315 मतदान केंद्र और 393 मतदेय स्थल होंगे। इसी तरह जलालाबाद में 308 मतदान केंद्र और 420 मतदेय स्थल, तिलहर विधानसभा में 299 मतदान केंद्र और 396 मतदेय स्थल, पुवायां विधानसभा में 346 मतदान केंद्र और 439 मतदेय स्थल होंगे।
सदर विधानसभा में 163 मतदान केंद्र और 395 मतदेय स्थल, ददरौल में 361 मतदान केंद्र और 438 मतदेय स्थल होंगे। जिले में इस तरह कुल 1792 मतदान केंद्र और 2481 मतदेय स्थल होंगे। डीएम ने कहा कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदेय स्थलों की जानकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दें। संवाद