बदायूं
Budaun News: दबंगों ने जोत डाली खेत की मेड़, मुकदमा दर्ज
अलापुर। क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति की मेड़ जोतकर उसे अपने खेत में मिला लिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और जाति सूचक गालियां दी गईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के गांव खिरिया रहलू निवासी शेरसिंह का आरोप है कि गांव के ही वीरेंद्र और इलियास ने उसके खेत की मेड़ ट्रैक्टर से जोतकर उसके खेत को अपने खेत में मिला लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद