शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Connect News 24

तिलहर। रेलवे स्टेशन की ओर टहलने गए एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।

मोहल्ला चूड़ी वाली गली में रहने वाले विनय कुमार सक्सेना (58) अपना मकान बेचकर काफी समय से तिलहर में भतीजे राजकुमार सक्सेना के साथ सिंह कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। वह अविवाहित थे। विनय सक्सेना के भाई के दामाद तिलहर निवासी संजू ने बताया कि वह बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे टहलने रेलवे स्टेशन की ओर निकल गए। वह रेलवे ट्रैक पार करके प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जा रहे थे। अचानक वह पटरी पर गिर पड़े। इसी दौरान अप लाइन पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button