बदायूं

Budaun News: मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Connect News 24

Bike collided with dog, female devotee died

मृतक अनिल उर्फ गिरीश। फाइल फोटो

– बंद पड़े बसोमा रेल फाटक पर सुबह करीब नौ बजे हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

उझानी (बदायूं)। मार्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी अनिल उर्फ गिरीश कुमार बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके शरीर के तीन टुकड़े हो गए। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने कपड़े देख शव की पहचान की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक अनिल उर्फ गिरीश कुमार (50) कस्बे के मोहल्ला श्रीनारायणगंज के निवासी थे। उनकी खोखानुमा दुकान नगर पालिका परिषद के कार्यालय के पास है। वह छोटे भाई अमित कुमार उर्फ हरीश के साथ दुकान पर ही बैठा करते थे। अमित के मुताबिक वह घर से शेविंग कराने की बात कहकर निकले थे लेकिन टहलते हुए बसोमा रेल फाटक की तरफ निकल गए। उसी दौरान बरेली की ओर से कासगंज को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन रोक ली। ट्रेन की गार्ड की सूचना के बाद जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी के चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने कोतवाली फोन करके पुलिस बुला ली।

किराना व्यापारी का चेहरा भी पहचानने लायक नहीं बचा था। उनके शरीर के भी तीन टुकड़े गए हो गए। हादसे का पता चलते ही अमित समेत परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। दरोगा विजय कुमार गुप्ता ने मृतक के भाई अमित और पत्नी रितु को कपड़े दिखाए तो उन्होंने शव की शिनाख्त अनिल के रूप में की। पत्नी रितु ने बताया कि अनिल का पिछले कई दिनों से बीमार थे। इसी लिए वह रोजाना टहलने के लिए बसोमा रोड की तरफ जाते थे। किराना व्यापारी की इकलौती संतान में 10 साल की बेटी आराध्या है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

मृतक अनिल उर्फ गिरीश। फाइल फोटो

मृतक अनिल उर्फ गिरीश। फाइल फोटो


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button