शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पथरी की दवा लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Connect News 24

A young man who was going to take stone medicine died in an accident

मृतक संदीप का फाइल फोटो

शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव सनाय निवासी सुनील कुमार के पुत्र संदीप सिंह (22) की बाइक में सामने से आए मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दवा लेने जलालाबाद आ रहा था।

खेती करने वाला संदीप काफी दिन से पथरी के दर्द से परेशान था। उसकी जलालाबाद में एक डॉक्टर के यहां से दवा चल रही थी। शनिवार को वह बाइक लेकर दवा लेने निकला था। कोलाघाट पुल के पास स्थित पंप के पास बाइक में पेट्रोल डलवाकर फोन से किसी से बात कर रहा था। तभी सामने से आए बाइक सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आरोपी बाइक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसकी मौत से मां पंचो देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button