बदायूं

Budaun News: मार्ग दुर्घटना में घायल सीमेंट व्यापारी की मौत

Connect News 24

Cement businessman injured in road accident dies

मृतक देवेश यादव का फाइल फोटो। संवाद

बिल्सी। कछला-शाहबाद रोड पर गांव नगला सालार के पास 26 अक्टूबर की रात सड़क हादसे में घायल बाइक सवार सीमेंट व्यापारी देवेश यादव की बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

गांव वैन निवासी सपा नेता सर्वेश यादव के छोटे भाई देवेश यादव की नगर में बदायूं रोड पर सीमेंट की दुकान है। 26 अक्तूबर की रात मुजरिया की ओर से बाइक से बिल्सी लौटते समय नगला सालार के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। मुजरिया पुलिस उन्हें बिल्सी सीएचसी लेकर आई थी। देवेश की हालत गंभीर होने पर रात में ही उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button